सहार: छोटकी करवासीन गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक दोस्त की मौत और एक की स्थिति चिंताजनक
Sahar, Bhojpur | Jun 19, 2025 करवासीन गांव के समीप गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को परिजन द्वारा इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।