मंझनपुर: मंझनपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई संपन्न, रिक्त पदों के पूर्ण कराने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ऑगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों के सापेक्ष जनपद में 10260 आवेदन प्राप्त हुये हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने चयन की कार्यवाही दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिये।