मंझनपुर: सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी गई युवती के साथ सहेली के भाई ने किया बलात्कार
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार की शाम को रिश्तेदारी में सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में गई हुई थी। जहां पर वह सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी सहेली का भाई पहुंचा और एकांत में ले जाकर युवती के साथ बलात्कार किया। काफी खोजबीन के बाद युवती बेहोशी की हालत में मिली है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।