मंझनपुर: जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने डिजिटल हाजिरी का किया विरोध, नहीं दर्ज कराई डिजिटल हाजिरी
शिक्षा महानिदेशक द्वारा निर्देशित किया गया था कि 8 जुलाई से परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल हाजिरी शुरू होगी लेकिन कौशांबी के विभिन्न विद्यालयों में डिजिटल हाजरी का विरोध शिक्षकों द्वारा किया गया है।विभिन्न शिक्षकों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई है।शिक्षकों ने पुरानी तरह से रजिस्टर में हाजरी दर्ज कराई है कुछ विद्यालयों में जारी पट्टी बांधकर विरोध किया गया है।