मंझनपुर: रूप नारायण का पूरा में निर्माणाधीन मकान का लेंटर व दीवार ढहने से मजदूरी कर रहे तीन भतीजे गंभीर रूप से घायल
सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह निर्माणाधीन मकान में काम लगा हुआ था। उस मकान का अचानक लिंटर व दीवार सीलन की वजह से ढह गई, निर्माणाधीन मकान ढहने से उसमें मजदूरी कर रहे तीन भतीजे दब गए। काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।