गोरखपुर: खनन इंस्पेक्टर अमित सिंह ने 24 घंटे में अवैध खनन और परिवहन कर रहे 11 वाहनों पर की कार्रवाई, जमा कराया राजस्व
गोरखपुर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है।खनन इंस्पेक्टर अमित सिंह ने बीते 24 घंटे में सख्त अभियान चलाते हुए 11 वाहनों पर कार्रवाई की है।इस कार्रवाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक शामिल हैं, जो अवैध खनन और बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन में लगे थे।वाहनों में मोरंग, साधारण गिट्टी और बिना एसटीपी के परिवहन के मामले भी सामने आए हैं।