गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा में एडमिशन नहीं होने से परेशान 17 साल की छात्रा ने गोर्रा नदी में छलांग लगा दी। नदी किनारे मौजूद लोगों के शोर मचाने पर जंगल गौरी निवासी अयूब ने अपनी जान की परवाह किए बिना गहरे पानी में छलांग लगाई और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग कर परिवार को समझाया और पढ़ाई जारी रखने में मदद का भरोसा दिया।
[Gorakhpur, Khabar, News, Khajani, Jhagaha]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #gorakhpurnews #Khajani #Jhagaha