बिलग्राम: मोहर्रम को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सांडी थाने में पीस कमेटी की बैठक, 26 जुलूसों पर रहेगी पुलिस की नजर
मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सांडी थाने में मंगलवार शाम लगभग 5:00 बजे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी बसंत राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिया और सुन्नी समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजियों और जुलूसों को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि नगर और ग