जतारा: जल गंगा मिशन की जमीनी पड़ताल करने बराना खास और पूनोल खास भोपाल से पहुंचे अधिकारी, सुधार के दिए निर्देश
टीकमगढ़ जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चल रहे कार्यों का उपसंचालक सुधीर जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद पंचायत जतारा की बराना खास और पूनोल खास ग्राम पंचायतों में डगवेल रिचार्ज, खेत तालाब और तालाब कार्यों का जायजा लिया।