जमुई: दिघोय गांव में 5 बीघा जमीन विवाद में भरी पंचायत बनी रणभूमि, वृद्ध पर लाठी-डंडों से हुआ हमला
Jamui, Jamui | Jun 4, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के दिघोय गांव में गुरुवार की दोपहर 12 बजे के करीब 5 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर बुलाई गई पंचायत में विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि छोटे भाई जुगल यादव और भतीजे छोटू यादव ने 58 वर्षीय विसुनदेव यादव के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।