खंडवा: जिलाबदर के बाद भी खंडवा में घूम रहे सलीम उर्फ लंगड़ा को पुलिस ने दबोचा, 31 मामलों का है आरोपी
खंडवा जिले में सूचीबद्ध गुंडा बदमाशों और जिलाबदर किए गए आरोपियों की गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। इसी अभियान के तहत मोघट पुलिस ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले बदमाश सलीम उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है।