गुमला: लाह की उन्नत खेती और कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग पर हुआ मंथन
Gumla, Gumla | Aug 21, 2026 उद्यम उत्थान समिति कामडारा की वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के वार्षिक आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण वैल्यू एडिशन और समिति के बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित महिलाओं और किसानों को लाह की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक किया गया।