कहरा: जलई थाना क्षेत्र के बघवा में कोसी नदी में डूबने से एक बच्ची की मौत, शव को सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया
Kahara, Saharsa | Mar 22, 2025 जलई थाना क्षेत्र के बघवा गांव वार्ड 9 के समीप कोसी नदी में डूबने से 1 बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा कि अपने घर के पास कोसी नदी किनारे अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान खेलने समय उसका पैर पिछल गया और नदी में डूबने से 1 बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलई थाना क्षेत्र के बघवा वार्ड 9 निवासी शंभू चौपाल की पुत्री पार्वती कुमारी के रूप में हुई है।