कहरा: बिहार दिवस 2025 पर सहरसा समाहरणालय से निकली प्रभातफेरी, 1500 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
Kahara, Saharsa | Mar 22, 2025 बिहार दिवस 2025 के अवसर पर समाहरणालय सहरसा से वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए जिला स्कूल सहरसा तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहरसा तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सहरसा द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी में विभिन्न विद्यालयों के 1500 छात्र छात्रा एवं शिक्षकों ने भाग लिया।