कहरा: बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरोली गांव में सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Kahara, Saharsa | Mar 22, 2025 बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरोली गांव समीप स्कूल से अपने घर जा रहे सरकारी शिक्षक को अज्ञात अपराधियों ने सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने मृतक शिक्षक के शव को सहरसा सुपौल मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ घंटे नारेबाजी किया है। मृतक शिक्षक का नाम रविंद्र कुमार उर्फ राजकुमार बताया जा रहा है।