कटिहार: शहीद चौक पर अडानी की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
मंगलवार की शाम 7 बजे कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया गया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम राय ने बताया कि धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अडानी को गिरफ्तार नहीं किया गया। गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन किया जा रहा है।