टिहरी: टिहरी में 23 वर्षीय युवक खाई में गिरा, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया
टिहरी के आगराखाल में रास्ते से नीचे गहरी खाई में गिरने से 23 वर्षीय रामखिलावन गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस और आपदा टीम ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया। सिर की गंभीर चोटों के कारण युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।