मां समझकर गाय की मूर्ति से दूध पीने लगा बछड़ा, VIDEO ने छू लिया लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर एक मासूम बछड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटा सा बछड़ा सड़क किनारे लगी गाय की मूर्ति को असली गाय समझकर उससे दूध पीने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। बछड़ा मूर्ति के पैरों के बीच सिर डालकर बार-बार दूध पीने की कोशिश करता है, लेकिन उसे हर बार मायूसी हाथ लगती है।
इस मासूमियत भरे पल ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया। वीडियो एक्स यूजर रोहित पटेल ने शेयर किया था, जिसके बाद लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि शायद बछड़ा अपनी मां को याद कर रहा था। हालांकि, वीडियो के पीछे की पूरी परिस्थिति की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।