सुजानगढ़: सुजानगढ़ में तेलियान समाज का नौवां सामूहिक विवाह सम्मेलन आज, 20 जोड़े करेंगे निकाह
सुजानगढ़ शहर के चांदवास रेल फाटक के पास स्थित तेलियान मैरिज हॉल में रविवार को तेलियान समाज का नौवां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। तेलियान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जावेद खींची के अनुसार, सम्मेलन में करीब 20 जोड़े निकाह के बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।