नौगांव: दीपावली से पहले नौगांव में मिलावटी खोवा का खतरा, पुलिस ने यूपी की बसों से पहुंची 4 बोरी खोवा पकड़ा
जानकारी के अनुसार झांसी, बरुआसागर, मऊरानीपुर और राठ से बोरियों में भरकर खोवा लाया जा रहा है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे नौगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बोरी खोवा जब्त किया और इसकी सूचना खाद्य विभाग को दी। दीपावली का पर्व नजदीक है और बाजारों में मिठाइयों की मांग भी बढ़ने लगी है। ऐसे में मिलावटी खोवा की आवक लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। अब सबस