*'VIP सिंड्रोम' पर पुलिस का वज्र प्रहार: 2 दिन में 16,656 गाड़ियों के चालान*
*काली फिल्म-बत्ती-हूटर का रौब खत्म, DGP के आदेश पर ताबड़तोड़ एक्शन: कोटा-झालावाड़ सबसे आगे*
*जयपुर:कमलेश आमेटा, 07 जून 2026 * DGP राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस ने VIP कल्चर और यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेशव्यापी महा-अभियान के पांचवें-छठे दिन 2 दिन में *16,656 वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई* की गई।
ADG यातायात डॉ बी एल मीणा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर काली फिल्म लगाने वाले *6,406 वाहनों* और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले *4,621 वाहनों* पर सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई।
*श्रेणीवार कार्रवाई:*
- *काली फिल्म*: 6,406 वाहन
- *गलत नंबर प्लेट*: 4,621 वाहन
- *अनाधिकृत शब्द/चिन्ह*: 2,228 वाहन
- *अवैध बॉडी परिवर्तन*: 1,533 वाहन
- *लाल-नीली बत्ती/फ्लैशर*: 998 वाहन
- *प्रेशर हॉर्न*: 870 वाहन
*कोटा-झालावाड़ सबसे आक्रामक*: कोटा सिटी पुलिस ने 2 दिन में *1,899 वाहनों* पर चालान-जब्ती की। झालावाड़ पुलिस ने छठे दिन रिकॉर्ड *813 वाहनों* पर एक दिन में एक्शन लिया। DCP ट्रैफिक जयपुर ने *1,268 उल्लंघनकर्ताओं* पर कार्रवाई की।
*ADG डॉ मीणा बोले*: "यह अभियान सांकेतिक नहीं है। अवैध बत्तियां लगाकर खुद को कानून से ऊपर दिखाने वालों, प्रेशर हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों और काली फिल्म की आड़ में संदिग्ध गतिविधि करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। *नियम तोड़ेंगे तो भुगतना पड़ेगा।*"