निशांत कुमार से दुर्व्यवहार पर भड़के जदयू नेता नीरज कुमार, दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग
पटना: सम्राट चौधरी की रैली के दौरान निशांत कुमार के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासनिक जवाबदेही तय करने पर जोर दिया है।
Mokameh, Patna | Nov 19, 2026