भूपालसागर: आकोला के घनी आबादी वाले बाजार में पटाखों की कथित अवैध बिक्री, सुरक्षा इंतजाम नदारद, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
हेमंत कुमार खटीक ने रविवार शाम 7 बजे बताया कि आकोला कस्बे में मुख्य बाजार, बस स्टैंड और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बिना वैध लाइसेंस पटाखे बेचने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानों पर अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम और लाइसेंस संबंधी सूचना बोर्ड नहीं हैं। कुछ स्थानों पर बच्चों से पटाखे बिकवाने की बात भी सामने आई है। नागरिकों ने SDM और थान