राजपुर: राजपुर पुलिस ने महिन्द्रा क्वेटा वाहन से 207 लीटर शराब बरामद की, तस्कर फरार
Rajpur, Buxar | May 16, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के सोनी गांव के समीप पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 207 लीटर शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोनी गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को दिखाई दिया।