बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के रिछा रेलवे क्रासिंग के पास से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम दमखोदा निवासी ओमप्रकाश पुत्र मंगल सेन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस तभी से आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई थी इस मामले में देवरनिया पुलिस ने रिछा रेलवे क्रासिंग के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।