रविवार को करीब 6 बजे भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने वरिष्ठ भाजपा नेत्री सफलता तिवारी के पूज्य बड़े भाई स्वर्गीय श्री गिरजा शंकर बाजपेयी के देवलोक गमन पर उनके निज निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त बाजपेयी परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।