गाज़ियाबाद: साहिबाबाद पुलिस ने बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने वाले 2 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को मोहन नगर से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पुलिस ने नाबालिग बच्चे को बहला फुसलाकर आपने साथ लाकर ले जाने वाले दो अभियुक्त मुकेश और पाला एवं एक महिला अभियुक्त पूनम को मोहन नगर चौराहे से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष साहिबाबाद अजय चौधरी ने बताया कि बीती 2 मई को कमलेश ने अपने चार वर्षीय बेटे की गुमशुदगी का मुकदमा थाना साहिबाबाद पर पंजीकृत कराया था और इन्हें गिरफ्तार किया गया।