गाज़ियाबाद: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर गाजियाबाद में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कसा तंज
रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर शुक्रवार को गाजियाबाद में पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जो देश की जनता से कहता था कि डरो मत, वो खुद डर गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ना चाहिए था।