गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम स्थित साया गोल्ड सोसाइटी में लोगों के बीमार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची
गाजियाबाद कें इंदिरापुरम स्थित साया गोल्ड सोसाइटी में शुक्रवार को अचानक कई लोग एक साथ बीमार पड़ गए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को लोगों के बीमार होने की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंदा पानी पीने के कारण यहां पर लोग बीमार हुए है और उनका इलाज किया जा रहा है।