गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम स्थित साया गोल्ड सोसाइटी में दूषित पानी पीने से 200 से अधिक लोग हुए बीमार, लोगों ने जताया विरोध
इंदिरापुरम स्थित साया गोल्ड सोसाइटी में दूषित पानी पीने से 200 से ज्यादा लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया। लिहाजा, शुक्रवार को सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने इसका जमकर विरोध जाहिर किया। लोगों का कहना है कि पानी में कई दिन से सीवर का पानी मिलकर आ रहा था, जिसे लोग पी रहे थे। ऐसे में धीरे धीरे लोगों की हालत बिगड़ती रही।