गाज़ियाबाद: क्राइम ब्रांच पुलिस ने मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने वाले 6 अभियुक्तों को नंदग्राम से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने वाले 6 अभियुक्त केफ मलिक, सुमित कसाना, राहुल गोयल, शोएब मलिक, सोहेल मलिक व वसीम को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि यह सभी लोग गैंग बनाकर मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करते है। अभी इस गैंग के छह लोग फरार है और उनके पास से चोरी किए गए 4 करोड़ के उपकरण बरामद किए गए है।