गाज़ियाबाद: लुट व चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को लिंक रोड पुलिस ने एलटा फैक्ट्री कट से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस में लूट व चोरी करने वाले दो अभियुक्त सूरज व मोहित को एलटा फैक्ट्री कट से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष लिंक रोड ने बताया कि सूरज व मोहित मोटरसाइकिल के माध्यम से लूट व चोरी की वारदात करके फरार हो जाते है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से ₹2650 नगद बरामद किए गए है। दोनों के विधिक खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।