बुधवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का त्यौहार होली पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। होली पर्व को लेकर सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक लोगों ने जमकर रंग खेली। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर इस त्यौहार का स्वागत किया। वहीं दोपहर 2 बजे के पश्चात देर शाम तक लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।