गोविंदगढ़: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तीन की मौत: पंचर गाड़ी की स्टेपनी बदलते समय तेज रफ्तार वाहन ने कुचला
गोविंदगढ़ के बड़ौदामेव दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुर्जर खोर्रा की पुलिया के पास गत रात्रि डेढ़ बजे भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक्सप्रेस-वे पर पंचर हुई गाड़ी की स्टेपनी बदली जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी।