👉 आगामी मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चिलबिला स्थित कर्बला स्थल का निरीक्षण, संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत चिलबिला कर्बला स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।
साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगामी मुहर्रम पर्व जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो।