माधवगंज क्षेत्र में पुलिस द्वारा बोरिंग मशीन जब्त किए जाने के विरोध में बोरिंग मशीन संचालक बुधवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। संचालकों का कहना है कि बोरिंग पर कोई प्रतिबंध नहीं है, इसके बावजूद मशीन जब्त की गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।