सरैया: सरैया थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
बकरीद पर्व के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिनांक - 26/05/2026 दिन मंगलवार को सरैया थाना परिसर में शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में माननीय विधायक/प्रतिनिधि, माननीय जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख,सरैया नगर पंचायत मुख्य पार्षद/प्रतिनिधि व उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद, मुखिया आदि लोग मौजूद थे।