उचकागांव: प्रखंड में पंचायत सचिवों को नहीं मिला लॉगिन व पासवर्ड, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए चक्कर काट रहे लोग <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
उचकागांव सहित जिले के सभी पंचायत सचिवों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए राज्य सरकार ने रजिस्ट्रार तो घोषित कर दिया। परंतु आज तक इन्हें आईडी व पासवर्ड नहीं मिल सका है। जिससे आम लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत भवनों से लेकर प्रखंड मुख्यालयों तक का चक्कर काटना पड़ रहा है।