उचकागांव: रहमत अली चौथी बार बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष
उचकागांव प्रखंड के हरपुर पंचायत अंतर्गत डुमरिया गांव में चुनाव प्रभारी रघु यादव की अध्यक्षता में उचकागांव के राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमबार की दोपहर 12:30 बजे में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से राजद के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष रहमत अली को लगातार चौथी बार राजद का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया.