उचकागांव: उचकागांव में तीन जगहों पर छापेमारी, 765 बोतल शराब के साथ पांच गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने शराब तस्करी चेन का भंडाफोड़ करते हुए सूचना के आधार पर छापेमारी कर 765 बोतल शराब के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपित मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि थाने के दरोगा पुलिस बल के साथ दिवा गस्ती में निकले हुए थे। तभी पुलिस ने यह कार्रवाई की.