उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गांव में महिला व बच्चों को पीटा, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गांव में पड़ोस के एक घर में घुसकर एक विधवा महिला ने घर की महिलाओं व छोटे बच्चों की जमकर पिटाई की गई। वहीं घर में रखे दस हजार रुपये नगद व गहने निकाल लिए। इस दौरान आरोपित महिला ने पीड़ितों को जाति सूचक गालियां भी दी। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।