उचकागांव: उचकागांव के त्रिलोकपुर में नीरा के लिए 21 पंजीकृत लोगों का नवीनीकरण हुआ
उचकागांव प्रखंड के त्रिलोकपुर पंचायत भवन पर जीविका के माध्यम से रतन जीविका नीरा उत्पादक समूह की मंगलवार कि दोपहर 2 बजे बैठक आयोजित की गई। जिसमें 21 नीरा लाइसेंसधारियों से उनका लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर आवेदन लिया गया। इस दौरान त्रिलोकपुर पंचायत के सरपंच टोडरमल राम ने कहा कि ताड़ के पेड़ से निकलने वाले रस क प्रयोग पहले लोग नशा के लिए करते थे।