घाटमपुर: घाटमपुर सीएचसी के निरीक्षण के दौरान 62 में से 42 कर्मचारी और डॉक्टर मिले अनुपस्थित
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण से घाटमपुर सीएचसी में हड़कंप मच गया।सीएमओ डॉक्टर उदयनाथ ने सोमवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया,जिसमें सबसे खराब हालात घाटमपुर सीएचसी के मिले जहां 62 में से 42 कर्मचारी और डॉक्टर अनुपस्थित मिले। सभी से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन काटा गया है।