घाटमपुर: घाटमपुर के एसडीएम ने रास्ते को लेकर 20 वर्षों से चल रहे विवाद को 20 मिनट में सुलझाया
घाटमपुर में आर्य समाज मंदिर के आसपास की जमीन और रास्ते को लेकर पिछले 20 वर्षों से चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। एसडीएम मनीष कुमार ने दोनों पक्षों की सहमति से इस विवाद को सोमवार दोपहर 2 बजे मात्र 20 मिनट में सुलझा दिया। शनिवार को यह मामला डीएम के सामने पहुंचा था और सोमवार को निस्तारण हो गया। जिसके बाद अब वहां रास्ता बनेगा।