घाटमपुर: धरमपुर में अंत्येष्टि स्थल पर अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी
घाटमपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में अंत्येष्टि स्थल पर अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने रविवार शाम 4:00 बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।