🔴 जबलपुर | जिला पंचायत कार्यालय में महिला अधिकारी से मारपीट, VIDEO सामने आया
📍जबलपुर जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब 12:15 से 12:30 बजे के बीच परियोजना प्रबंधक अंजुला झा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद कार्यालय में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।
अंजुला झा की शिकायत के मुताबिक, योगेश सोनी जिला पंचायत कार्यालय में पहुंचे और उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोप है कि पहले थप्पड़ मारे गए और बाद में लात भी मारी गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
इस घटना का VIDEO भी सामने आया है, जिसमें कार्यालय के अंदर हुई घटना दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि अंजुला झा, सहायक विकासखंड प्रबंधक आरती सोनी के खिलाफ विभागीय जांच कर रही थीं। आरोप है कि इसी जांच से नाराज होकर आरती सोनी के पति योगेश सोनी ने कार्यालय पहुंचकर अंजुला झा के साथ मारपीट की।
अंजुला झा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने सरकारी काम में बाधा डाली और विभागीय जांच को लेकर नाराजगी के चलते उनके साथ मारपीट की।
घटना के बाद योगेश सोनी मौके से फरार हो गए। वहीं, आरती सोनी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।
घमापुर थाना पुलिस के मुताबिक, अंजुला झा की लिखित शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
🎙️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
सच तक पत्रिका NEWS — हर खबर सच के साथ।
Follow 📲 @Sachtakpatrikanews
Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
👍 Like | 💬 Comment | 🔄 Share | 🔔 Follow
.
.
.
#Jabalpur #DistrictPanchayat #WomenOfficer #MPNews #CrimeNews