जौनपुर: बरसात में खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल करने का निर्देश दिया डीएम ने
जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे निर्माण खंड-2 लोक निर्माण विभाग की सड़कों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों पर बने गड्ढों को तत्काल भरकर उन्हें मोटरेबल स्थिति में लाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद सड़कों की स्थायी मरम्मत और ब्लै