सुमावली विधानसभा क्षेत्र में 13 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मिली सौगात।
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने विभिन्न सड़क, पंचायत भवन और सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
इनमें अटा-नारायण सिंह का पुरा, सुमावली-दुल्हेनी और जाफराबाद में सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं। वहीं मुरैना नगर निगम के वार्ड 45, 46 और 47 के महाराजपुर क्षेत्र में 6 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का भी भूमिपूजन हुआ।
मंत्री कंषाना ने कहा कि गांवों में विकास की रफ्तार बढ़ाना और किसानों को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार जैसी सुविधाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी।