मुरैना के बाल गृह से 14 साल का नाबालिग गायब! 48 घंटे तक पुलिस को नहीं दी सूचना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
मुरैना। एम एस रोड कंषाना भवन के सामने के.के एस संस्था द्वारा संचालित बाल गृह से 14 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। बच्चा 2 सितंबर की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच लापता हुआ। आरोप है कि करीब 48 घंटे तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। सहायक संचालक शालीन शर्मा ने बाल गृह अधीक्षक की घोर लापरवाही बताते हुए नोटिस जारी कर कठोर कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है।
#morena #मुरैना #पुलिस