मुरैना— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में एक माह का ‘सेवा-संकल्प अभियान’ शुरू होगा, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
अभियान के तहत सेवा, जनसंवाद, जनभागीदारी, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पौधरोपण, लाभार्थी संपर्क, नवाचार और सरकार आपके द्वार जैसे 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ऐसा मॉडल प्रस्तुत करे, जो देश में सुशासन, सेवा और जनभागीदारी का उदाहरण बने। वहीं 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।